मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार - काकरोच मुद्दे पर गरमाई सियासत - UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द - Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेशमिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार - काकरोच मुद्दे पर गरमाई सियासत - UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द - Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश

मैनपुरी में भीषण हादसा,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत,जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे सभी लोग

ब्यूरो चीफ अभय प्रताप सिंह मैनपुरी मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि एक बच्ची घायल है।ये सभी लोग आगरा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

ब्यूरो चीफ अभय प्रताप सिंह मैनपुरी

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि एक बच्ची घायल है।ये सभी लोग आगरा से छिबरामऊ जा रहे थे।जीटी रोड हाईवे पर आवागमन लगभग एक घंटे तक बंद रहा।

बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई।इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।दीपक का परिवार मैनपुरी के ही किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली गांव का रहने वाला है।दीपक और उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था।इस दुर्घटना में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले