धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

नेत्र जांच शिविर में 18 बच्चों का निकला चश्मे का नंबर

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारानसहारनपुर । कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल सिंह के सहयोग से डॉ. श्रॉफ चैरिटेबल ट्रस्ट मनानी प्रोजेक्ट बाल ज्योति के अंतर्गत आयोजित नेत्र जांच शिविर में सामने आए परिणामों ने चिंता बढ़ा दी है। यह शिविर 26 जुलाई को चौधरी शीशराम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
सहारनपुर ।
कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद के अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल सिंह के सहयोग से डॉ. श्रॉफ चैरिटेबल ट्रस्ट मनानी प्रोजेक्ट बाल ज्योति के अंतर्गत आयोजित नेत्र जांच शिविर में सामने आए परिणामों ने चिंता बढ़ा दी है।

यह शिविर 26 जुलाई को चौधरी शीशराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में आयोजित किया गया था, जिसमें 18 बच्चों का चश्मे का नंबर निकला और 2 बच्चों में भैंगापन पाया गया। 30 जुलाई को उन्हीं बच्चों की विजन टेस्ट की दोबारा जांच डॉ. पूजा तोमर के द्वारा स्कूल परिसर में की गई।

डॉक्टर पूजा ने बताया कि इतने अधिक बच्चों की आंखों में दोष निकलना एक चिंताजनक संकेत है, जिसका मुख्य कारण मोबाइल फोन का अधिक प्रयोग और घर की बनी चीजों की बजाय बाजार की चीजों का सेवन बताया गया है।उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की स्कैनिंग की गई है, उन्हें 10 से 15 दिन के भीतर स्कूल में ही निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।

स्कूल के प्रधानाचार्य चौधरी रविंद्र कुमार ने कृपा फाउंडेशन, डॉक्टर श्रॉफ चैरिटेबल ट्रस्ट, मनानी हॉस्पिटल व रामपुर जांच केंद्र का आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. पूजा तोमर, विकास कुमार, संजीव कुमार, नवीन कुमार, रविंद्र कुमार, प्रिंसिपल सुशील कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले