धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

लक्ष्य निर्धारित कर काम करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में निगम के सहयोगी आईटीसी मिशन सुनहरा कल से सम्बद्ध एनजीओ उमंग, फोर्स व स्पेस को लक्ष्य निर्धारित कर काम करने और अपने मानको को उत्साह के साथ पूरा करने पर जोर दिया। नगरायुक्त ने तीनों एनजीओ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में निगम के सहयोगी आईटीसी मिशन सुनहरा कल से सम्बद्ध एनजीओ उमंग, फोर्स व स्पेस को लक्ष्य निर्धारित कर काम करने और अपने मानको को उत्साह के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

नगरायुक्त ने तीनों एनजीओ के वालंटियर्स व संचालकों को आज निगम सभागार में सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक सुगठित और सुनियोजित योजना के तहत कार्य करना होगा। लेकिन यह तभी होगा जब मौहल्ला समितियां सक्रिय होंगी।

उन्होंने ग्राउण्ड स्तर पर कार्य करते हुए उसका पूरा विवरण भी संग्रहित व सुरक्षित रखने पर जोर दिया। नगरायुक्त ने तीनों एनजीओ से उनकी कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी लेते हुए और बेहतर ढंग से काम करने के टिप्स दिए। उन्होंने एनजीओ को मौहल्ला समितियों को प्रशिक्षित करने का भी सुझाव दिया ताकि वे उनकी और अधिक मददगार बन सकें।

बैठक को अपर नगरायुक्त मृत्युंजय व नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीण शाह ने भी सम्बोधित किया। वालंटियर्स ने भी ग्राउण्ड स्तर पर कार्य करते हुए आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए निगम से सहयोग का अनुरोध किया। बैठक में एनजीओ उमंग के मयंक पाण्डेय, फोर्स के मौहम्मद अर्श व स्पेस के मदन भारती आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले