धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम द्वारा कार्यक्रम में समाजसेवी व्यापारियों सहित पत्रकारों को किया गया सम्मानित

सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा सुल्तानपुर। जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम की एक बैठक मेहमान रेस्टोरेंट के हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का कुशल संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सारथी कसौधन ने किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा

सुल्तानपुर। जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम की एक बैठक मेहमान रेस्टोरेंट के हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का कुशल संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सारथी कसौधन ने किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रीना जायसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष सम्मिलित हुईं।

बैठक में मानव अधिकार के विषय पर डा पवन पांडेय व सकारात्मक पत्रकारिता पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह का उद्बोधन हुआ। बैठक में उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सुप्रीम कोर्ट द्वारा चलाए जा रहे मध्यस्थता अभियान पर हरी राम बाबू व पैरा लीगल वालिंटियर पत्रकार योगेश यादव ने विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान संगठन की ईकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान को अंकुरण फाउंडेशन से जुड़े समाजसेवी व्यापारियों सहित रतन गुप्ता, अंजनी जायसवाल, सरदार अमरजीत सिंह, सूरज नारायन कसौधन आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त समाजसेवी डा आशुतोष श्रीवास्तव, हरि राम बाबू, डा पवन पांडेय सहित अशोक सिंह, योगेश यादव, राजदेव यादव, शिवशंकर चौधरी, नितिज, रणविजय सिंह आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के गजानंद मोदनवाल, अरविन्द चौरसिया, अश्वनी वर्मा, प्रदीप मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, सत्य नारायण मोदनवाल, नरोत्तम कनोडिया, रमेश मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, जीत बहादुर मोदनवाल, राजेश सोनी सरदार महेंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण व अतिथि मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले