रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

सड़क किनारे गुमटी पर चाय पी रहे करीब आधा दर्जन मजदूरों को पिकप ने मारी ठोकर

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 730 बौद्ध परिपथ मार्ग नारायणपुर के पास गुमटी में जलपान की दुकान है। इसी गुमटी पर करीब आधा दर्जन मजदूर बैठे चाय पी रहे थे तभी बलराम पुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 730 बौद्ध परिपथ मार्ग नारायणपुर के पास गुमटी में जलपान की दुकान है। इसी गुमटी पर करीब आधा दर्जन मजदूर बैठे चाय पी रहे थे तभी बलराम पुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले को फांदते हुए मजदूरों से टकरा गई। इस हादसे में राम पुजारी 55 वर्ष जगदीश प्रसाद, गंगाराम 60 वर्ष, ननकू यादव, संतोषी, राजेश कुमार, शिवसागर, बदलू राम सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया जहां चिकित्सकों ने बदलू राम की हालत गंभीर होता देख उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची थाना इकोना की पुलिस ने पिकअप व पिकअप चालक को कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई शुरू की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले