द्वारका में बाइक चोरी के बाद पुलिस का ढीला रवैया - 19 दिन बाद लौटा बेटा, पिता की आंखें दरवाज़े पर ही ठहर गई थीं - खुटार रौतापुर पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत - PM मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘BJP नारी को नारा बनाना...’ - बीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावीद्वारका में बाइक चोरी के बाद पुलिस का ढीला रवैया - 19 दिन बाद लौटा बेटा, पिता की आंखें दरवाज़े पर ही ठहर गई थीं - खुटार रौतापुर पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत - PM मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘BJP नारी को नारा बनाना...’ - बीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावी

सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी का महिला सभा ने किया विरोध

सी.ओ.सिटी को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ

शाहजहाॅंपुर। आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आवाहन पर जनपद मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभीनय टिप्पणी के विरुद्ध उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व उनकी तत्काल गिरफ्तारी कराने के संबंध में जनपद शाहजहांपुर की महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में महानगर के खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास महिला सभा की पदाधिकारी एकत्रित हुई ।

जहां से साजिद रशीदी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करती हुई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और जनपद शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को दो सूत्रीय संबोधित ज्ञापन सी.ओ सिटी पंकज पंत को सौपा इस मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष जाफरीन, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, पार्वती सैनी, सविता, प्रसून कुमार कनौजिया, रेखा, सोनी,गायत्री कश्यप, ज्योति पांडे, सरस्वती शर्मा,राजपाल कठेरिया एडवोकेट, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, तौसीफ हुसैन, आरिफ खान अफरोज खान सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज़ आदि मौजूद रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले