रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

गांव में नहीं पहुंचा टंकी का पानी ग्रामीणों में आक्रोश

बाराबंकी। हरख ब्लाक के ग्राम पंचायत तमरसेपुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण हुआ है लेकिन वह शोपीस बनी हुई है। ग्रामीणों को जलापूर्ति सही से नहीं हो पा रही है। हर घर जल की मंशा लिए गांव में पाइप लाइन का विस्तार भी कर दिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

बाराबंकी। हरख ब्लाक के ग्राम पंचायत तमरसेपुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण हुआ है लेकिन वह शोपीस बनी हुई है। ग्रामीणों को जलापूर्ति सही से नहीं हो पा रही है। हर घर जल की मंशा लिए गांव में पाइप लाइन का विस्तार भी कर दिया गया है। शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।

मामला जनपद बाराबंकी हरख ब्लॉक के तमरसेपुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण और पाइप लाइन का विस्तार तो हुआ कहीं-कहीं तो पाइपलाइन बिछाने के दौरान गांव के अंदर अभी भी टोटी अधुरी पड़ी हुए हैं जो सही नहीं कराया गया,प्राप्त जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम तमरसेपुर व ताहीपुर में पानी टंकी का निर्माण किया गया है। यह पानी टंकी बने हुए दो वर्ष बीत गए।

विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की सांठगांठ के चलते यह योजना गांव में दम तोड़ती नजर आ रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की पानी सही से नहीं मिल रहा है कहीं-कभी तो
पानी की सप्लाई नही आ रही है लेकिन जो कि संदीप कुमार वर्मा प्रतिनिधि ने बताया कि तीन दिन से डीजल नही दिया जाता है ग्रामीणों में आक्रोश आ गया है

अधिकारियों की मनमानी के चलते हो रहा है,ग्रामीणों द्वारा जल निगम उच्च अधिकारी को संपर्क करने की कोशिश की परन्तु फोन नहीं रिसीव हुआ,ग्रामीण पानी के लिए त्राहि,त्राहि कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया अगर पानी अगर सही से नहीं मिलेगा तो जल्द ही जल मंत्री से शिकायत की जाएगी

“महिलाये दूर से ढोकर है लाती पानी”

महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। दूर से ढोकर घरों तक पानी लाया जाता है। गर्मियों के मौसम में यह समस्या सबसे अधिक होती जा रही है। गांव में पानी की टंकी बनने से ग्रामीणों में खुशी थी,लेकिन पानी नहीं मिलने से निराश हैं।
ग्रामीणों ने नल-जल योजना को शुरु कराए जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले