जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी - मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितजनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी - मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस चौपाल का हुआ आयोजन

दो मामलों का तत्काल कराया गया निस्तारण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु एक नई पहल की शुरूआत की गयी है,जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किया जाना है जिससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े और जनसंवाद का स्तर उच्चकोटि का हो सके।

इसी क्रम में 30 जुलाई को जनपद के सभी थानों में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया एवं मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन,चकमार्ग,नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। उक्त कार्यवाही की जनता द्वारा सराहना की गयी।

बाराबंकी पुलिस द्वारा ग्राम अपराध रजिस्टर में अंकित विवादित मामलों का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी की गयी एवं मामले की वर्तमान स्थिति के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही शस्त्र धारकों व हिस्ट्रीशीटर के बारे में भी जानकारी ली गई। चौपाल में उपस्थित ग्राम वासियों को ग्राम चौपाल के योजना के महत्व एवं साइबर क्राइम,यातायात जागरूकता से अवगत कराते हुए सतर्क रहने एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,112,1076,108,1930 के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया।

चौपाल में निस्तारित प्रकरण-थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेखपुर अलीपुर में दो पक्षों में नाली से सम्बन्धित विवाद था, जिसे पुलिस व ग्राम प्रधान के माध्यम से निस्तारित कराया गया। थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकन्दरपुर में शिकायतकर्ता के घर के सामने की नाली टूटे होने की बात कही गयी जिसे ग्राम प्रधान के माध्यम से निस्तारित कराया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले