Punjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तारPunjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बाल साहित्यकार डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी, डीग, राजस्थान में पुरस्कृत और सम्मानित

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो शाहजहांपुर । महानगर शाहजहांपुर के बाल साहित्यकार डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी को हिंदी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) द्वारा आयोजित 99 वें साहित्यकार सम्मान समारोह में श्रीमती शान्ति देवी मंगीलाल शर्मा हिंदी भाषा बाल कहानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया । सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 24, 2025

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो

शाहजहांपुर । महानगर शाहजहांपुर के बाल साहित्यकार डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी को हिंदी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) द्वारा आयोजित 99 वें साहित्यकार सम्मान समारोह में श्रीमती शान्ति देवी मंगीलाल शर्मा हिंदी भाषा बाल कहानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि, श्रीफल, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा अन्य उपहार उन्हें सिद्धपीठ पीठाधीश्वर डॉ.कौशल किशोर महाराज, सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय दीपक माहेश्वरी,राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा तथा दूरदर्शन केंद्र, मथुरा के प्रमुख डॉ.सत्यव्रत सिंह द्वारा भेंट किए गए । ज्ञातव्य है कि श्री हिंदी पुस्तकालय समिति द्वारा स्थापना दिवस पर हर वर्ष हिंदी तथा ब्रज भाषा की विभिन्न विधाओं में अखिल भारतीय स्तर पर साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है ।

इसकी स्थापना आजादी से पूर्व 27 जुलाई,1927 को हुई थी । कार्यक्रम में ब्रज भाषा और हिंदी भाषा के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी के गीत “बिखरीं घर आंगन में खुशियां, बहनें राखी लेकर आईं” ने खूब तालियां बटोरीं। इससे पूर्व भी डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी को अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका है।उनकी अब तक एक दर्जन बाल साहित्य की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनकी रचनाओं को अनेक संकलनों और पाठ्य पुस्तकों में सम्मिलित किया जा चुका है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले