मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

करंट से मृत रामू के परिजनों से मिलकर एसडीएम ने व्यक्त की संवेदना

परिवारिकजनों को हर संभव मदद दिलाये जाने का दिलाया भरोसा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 23, 2025

रायबरेली ब्यूरो। उप जिलाधिकारी डलमऊ अहमद फरीद खान ने आज पूर्वान्ह में विद्युत का तार गिरने से करेंट की चपेट आने से रामू (उम्र 45 वर्ष) पुत्र सत्य नारायण ग्राम-रामपुर, मजरा ऐहार, थाना लालगंज जिला रायबरेली की मृत्यु होने का संज्ञान लेकर मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवारिकजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वाना दी। उन्होंने परिवारिकजनों को हर संभव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में रामपुर गांव निवासी रामू पासी पुत्र सत्य नारायण की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। रामू गंगा एक्सप्रेसवे पर मजदूरी का कार्य करता था और आज भी काम पर गया था। रास्ते में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का टूटा हुआ तार जमीन पर पड़ा था। अनजाने में उसका पैर उस पर पड़ते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसडीएम फरीद अहमद के बताया कि मृतक के परिवारिकजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर घटना का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराये जाने हेतु भिजवा दिया गया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले