जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

थाना असन्द्रा पुलिस ने खोए हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को किए सुपुर्द

क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट ने पुलिस टीम को दी बधाई दैनिक अयोध्या टाइम्स बाराबंकी। थाना असन्द्रा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की मदद से 20 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹2,26,100 आँकी गई है, बरामद कर उन्हें मालिकों को

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 28, 2025

क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट ने पुलिस टीम को दी बधाई

दैनिक अयोध्या टाइम्स

बाराबंकी। थाना असन्द्रा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की मदद से 20 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹2,26,100 आँकी गई है, बरामद कर उन्हें मालिकों को सुपुर्द किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण में संचालित हुआ। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की तकनीकी रूप से जांच कर 30 से अधिक मामलों में कार्यवाही की,जिनमें से 20 मोबाइल बरामद कर लिए गए।

बरामद मोबाइल मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों ने पुलिस को धन्यवाद दिया और राहत की सांस ली। वहीं, क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने मोबाइल पाने वाले सभी लोगों को बधाई दी एवं थाना असन्द्रा टीम को मेहनत और लगन से मुकाम हासिल करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। थाना असन्द्रा पुलिस टीम का यह सराहनीय कार्य न सिर्फ तकनीकी दक्षता का परिचायक है, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले