तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

अमृतधारी अभ्यर्थी को ककारों सहित प्रवेश परीक्षा मे रोकने पर सिख समाज मे आक्रोश

दैनिक अयोध्या टाइम्ससहारनपुर | जयपुर राजस्थान की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मे जज एंट्रेंस एग्जाम ( न्यायधीश प्रवेश परीक्षा ) के लिए पहुंची पंजाब के जिला तरनतारन के खडूर साहिब की अमृतधारी अभ्यर्थी गुरप्रीत कौर को सिख धार्मिक ककारों सहित एग्जाम सेंटर के अंदर जाने से रोक दिया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 28, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स
सहारनपुर | जयपुर राजस्थान की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मे जज एंट्रेंस एग्जाम ( न्यायधीश प्रवेश परीक्षा ) के लिए पहुंची पंजाब के जिला तरनतारन के खडूर साहिब की अमृतधारी अभ्यर्थी गुरप्रीत कौर को सिख धार्मिक ककारों सहित एग्जाम सेंटर के अंदर जाने से रोक दिया गया जिससे उसे बिना एग्जाम के वापिस लौटना पड़ा, बता दें कि सिख धर्म मे जो अमृतधारी महिला या पुरुष होता है वो पांच ककार धारण करके रहता है जिसमे हाथ का कढा और कृपान भी होती है इस कई सौ किलोमीटर की यात्रा करके जयपुर पहुंची इस छात्रा को इस कढे और किरपान के साथ अंदर जाने से रोका गया जबकि अन्य किसी एग्जाम मे कभी नहीँ रोका जाता उस अभ्यर्थी ने यह भी पूछा यदि इन दोनों ककार छोटे साइज के पहन लूँ तो जाने दोगे लेकिन किसी ने एक ना सुनी जैसे ही लड़की की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके कुछ समय बाद ही सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था तख्त श्री अकाल तख्त अमृतसर के जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज जी ने X के माध्यम से सिख जथेबंदियों, संस्थाओ, पार्टियों को कहा कि प्रतिनिधिमंडल बनाकर भारत सरकार और राजस्थान हाईकोर्ट से शीघ्र इस बारे मे वार्ता करें जिससे भविष्य मे ऐसे किसी अमृतधारी बच्चो का भविष्य ख़राब ना हो इसी सन्दर्भ मे आज गुरुद्वारा रोड स्थित सिख युवा संघठन के कार्यालय पर पदाधिकारियों ने एकत्र होकर इस बाबत निंदा की इस मौके पर संघठन के संरक्षक सुरेंद्र मोहन सिंह चावला और अध्यक्ष एम पी सिंह चावला ने कहा कि अगर जल्दी ही इस विषय पर भारत सरकार और राजस्थान हाई कोर्ट संज्ञान मे लेकर कोई भविष्य के लिये ठोस कदम नहीँ उठाती तो पहले सरकार को पत्र लिख कर फिर आवश्यकता पडने पर संस्था के प्रतिनिधि भी सरकार से इस बाबत वार्ता करेंगे इस मौके पर सिख युवा संघठन के संरक्षक अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन सिंह चावला और अध्यक्ष एम पी सिंह चावला के अलावा महामंत्री गोविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष इन्दरपाल सिंह बजाज, दविंदर सिंह चढ़ा, साहिब सिंह, रुपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंदर पाल सिंह चावला,जितेंदर सिंह,महीप सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह बत्रा, इक़बाल सिंह आदि मौजूद रहे |

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले