जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

कर्बला की याद में ‘यादें हुसैन’ कव्वाली कार्यक्रम आयोजित

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी शाहगंज में देर रात तक चला रईस मियां और तस्लीम आरिफ का कव्वाली मुकाबला प्रयागराज। इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार की देर रात गढ़ीकला शाहगंज में एक शानदार कव्वाली कार्यक्रम ‘यादें हुसैन’ का आयोजन किया गया। मोहम्मद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

शाहगंज में देर रात तक चला रईस मियां और तस्लीम आरिफ का कव्वाली मुकाबला

प्रयागराज। इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार की देर रात गढ़ीकला शाहगंज में एक शानदार कव्वाली कार्यक्रम ‘यादें हुसैन’ का आयोजन किया गया। मोहम्मद साहब के नवासे, अली के लाल इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के दो नामचीन कव्वालों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली से आए मशहूर कव्वाल रईस मियां और बदायूं से पधारे तस्लीम आरिफ ने कर्बला के दर्दनाक मंजर को कव्वाली के रूप में पेश कर माहौल को ग़मगीन और रुहानी बना दिया। इनकी पेशकश इतनी असरदार थी कि वहां मौजूद हर श्रोता की आंखें नम हो गईं और हर दिल कर्बला के मंजर को महसूस करने लगा।

यह शानदार कव्वाली मुकाबला देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम की संयोजिका शबनम उर्फ संजीदा थीं, जबकि सह-संयोजक की भूमिका जफर अहमद और शकील अहमद ने निभाई और सोनू मोहम्मद अहमद अकरम शगुनआदि बहुत सारे लोग कव्वाली का लुत्फ उठते रहे।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद जफर खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ऐसे आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले