जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

“ब्रह्माकुमारीज की प्रथम सह- प्रशासिका दीदी मनमोहिनी की पुण्यतिथि के अवसर पर सद्भावना केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन”

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी प्रयागराज । प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के मुख्य सेवा केंद्र सद्भभावना भवन धनुआ में ब्रह्मा कुमारीज की प्रथम सह- प्रशासिका दीदी मनमोहिनी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर अविनाश जायसवाल ऑर्थोलॉजिस्ट,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

प्रयागराज । प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के मुख्य सेवा केंद्र सद्भभावना भवन धनुआ में ब्रह्मा कुमारीज की प्रथम सह- प्रशासिका दीदी मनमोहिनी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर अविनाश जायसवाल ऑर्थोलॉजिस्ट, डाॅक्टर रेणुका जयसवाल, डॉक्टर रिचा शुक्ला , डॉक्टर भारत भूषण, डॉक्टर उत्तम जायसवाल और डॉक्टर पूनम माथुर ने हिस्सा लिया।
कैंप के बारे में जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय निदेशिका मनोरमा दीदी ने बताया कि मरीजों का निःशुल्क बीएमडी टेस्ट किया गया तथा निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। कैंप में दो सौ से ज्यादा मरीजों ने लाभ लिया। मनमोहिनी दीदी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहां कि वह शुरुआत से ही यज्ञ की बहुत जिम्मेदार हस्ती रहीं, जिन्होंने ब्रह्माकुमारीज को एक छोटे से पौधे से वटवृक्ष बनने तक संभाला। वह आजाद भारत के तत्कालीन सबसे धनी व्यक्ति जे टी चेनराय की बेटी थी तथा मुंबई के तत्कालीन भारत के सबसे बड़े अस्पताल, जसलोक अस्पताल के मालिक की बड़ी बहन थी। परंतु उनमें त्याग तपस्या एवं विश्व कल्याण की भावना पुर्ण रूप से भरी हुई थी इस कारण उन्होंने सांसारिक बंधनों और वैभवों को त्याग कर ब्रह्मा बाबा का अनुसरण किया और समर्पित ब्रह्माकुमारी बनकर आजीवन रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले