धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बगिया चौराहे पर हुई संपन्न ,संगठन मजबूती को लेकर की गई चर्चा

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जयसिंहपुर तहसील के बगिया चौराहे बाजार में आयोजित व्यापारी बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा

सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जयसिंहपुर तहसील के बगिया चौराहे बाजार में आयोजित व्यापारी बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान जोरदार रूप से चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि एवं संचालन तहसील अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे इस अवसर पर त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा, “संगठन की वास्तविक ताकत उसके सदस्य हैं। संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को मंडल की सदस्यता दिलाएं, जिससे संगठन की मजबूती बढ़े बैठक में जयसिंहपुर तहसील के विभिन्न बाज़ारों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने व्यापारी समाज की प्रमुख समस्याएं जैसे- विद्युत आपूर्ति, सड़क पर जलभराव, फूड विभाग द्वारा अनावश्यक भय दिखाना, थानों में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से न लेना, जीएसटी एवं बिजली विभाग द्वारा अनावश्यक परेशानी तथा अवैध वसूली आदि को मजबूती से उठाया गया। निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु तहसील स्तर पर मांग पत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 जून को भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने, व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन एवं व्यापारियों के लिए पेंशन योजना जैसे अनेक सकारात्मक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ₹5 लाख तक बिना ब्याज ऋण की व्यवस्था की सराहना की गई।
इस सदस्यता अभियान एवं बैठक में जिला सह मंत्री कृपा शंकर मिश्रा, युवा तहसील अध्यक्ष विजय यादव, तहसील प्रभारी केदारनाथ मिश्र, तहसील उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, डॉ. धुरिया, महेश साहू, फूलचंद अग्रहरि, मुकेश महाजन, बरौसा बाजार अध्यक्ष उदय प्रताप शुक्ला, सभाचित पांडेय सहित अनेक व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले