एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

एसपी ने परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र शाहजहाँपुर | दिनांक 27/7/25 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा RO/ARO प्रारम्भिक परीक्षा–2025 के सफल, पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन हेतु जी0एफ0 कॉलेज, शाहजहाँपुर स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

शाहजहाँपुर | दिनांक 27/7/25 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा RO/ARO प्रारम्भिक परीक्षा–2025 के सफल, पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन हेतु जी0एफ0 कॉलेज, शाहजहाँपुर स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र में स्थापित कैमरा मॉनिटरिंग रूम का अवलोकन करते हुए संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की समीक्षा की गई, ताकि परीक्षा के दौरान अनुचित गतिविधियों पर पूर्णतः नियंत्रण रखा जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र पर तैनात सुरक्षा बल, पर्यवेक्षकगण तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान केंद्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा बाहरी व्यक्ति की निषेधाज्ञा सम्बन्धी प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्मिकों को सतर्क व अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी कहा गया कि जनपद में सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्णतः सजग व सतर्क है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले