गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

जननायक एक्सप्रेस से कटकर व्यक्ति की मौत, आत्महत्या की आशंका

दैनिक अयोध्या टाइम्स तहसील प्रभारी डॉ उस्मान जैदी।थाना स्योहारा क्षेत्र के अंतर्गत शाम एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें गांव रवाना शिकारपुर निवासी महेंद्र (55 वर्ष), पुत्र मागू सिंह की जननायक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15211) से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अपलाइन पर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स तहसील प्रभारी डॉ उस्मान जैदी।थाना स्योहारा क्षेत्र के अंतर्गत शाम एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें गांव रवाना शिकारपुर निवासी महेंद्र (55 वर्ष), पुत्र मागू सिंह की जननायक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15211) से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अपलाइन पर खंभा संख्या 1445/19 के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना लगभग शाम 4:00 बजे की है, जब अपलाइन ट्रैक पर महेंद्र का क्षत-विक्षत शव पाया गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल रेलवे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया है।
घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में शोक की लहर फैल गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले