एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

कारगिल विजय दिवस पर भारत के वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट – प्रशांत यादव सुल्तानपुर जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में आज कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुक्त वक्ता के रूप में विद्यालय के आचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप मिश्र ने अपने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट – प्रशांत यादव

सुल्तानपुर जनपद के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में आज कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुक्त वक्ता के रूप में विद्यालय के आचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल विजय प्राप्त की यह युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच में लड़ा गया इस युद्ध में भारत के वीर सैनिकों ने अदम्म साहस दिखाते हुए पाकिस्तान के घुसपैठियों को देश से बाहर कर दिया। भारतीय सेना ने इस युद्ध में “ऑपरेशन विजय” चलाया इस दिन को विजय दिवस कारगिल के वीर सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस युद्ध में कैप्टन मनोज पान्डेय, विक्रम बत्रा ब्रिगेडियर सूर्यकुमार और संजय सिंह जैसे वीरों ने अदम्म का परिचय दिया। ज्ञानेंद्र मिश्र जी ने कहां की आज के दिन हम उन वीर सैनिकों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम उन वीर सैनिकों की वजह से ही सुरक्षित है हमें उन वीर शहीदों के वीरता सलाम करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य नीरज पान्डेय ने किया, इस मौके पर सभी भैया बहन एवं आचार्य बंधु मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले