ओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल - ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तारओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल - ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट अभिषेक सिंह सुल्तानपुर जनपद के नवयुग में पीजी कॉलेज रतनपुर बारी सहजन अखंड नगर में कारगिल विजय दिवस का 26 वां वर्ष मनाया गया कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में वीरता, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। यह दिवस हमें उन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट अभिषेक सिंह

सुल्तानपुर जनपद के नवयुग में पीजी कॉलेज रतनपुर बारी सहजन अखंड नगर में कारगिल विजय दिवस का 26 वां वर्ष मनाया गया कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में वीरता, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। यह दिवस हमें उन जांबाज़ सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। स्कूलों में यह दिन छात्रों को देशप्रेम की भावना से जोड़ने और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध कराने के लिए विशेष महत्व रखता है। कारगिल विजय दिवस ना केवल सैनिकों के साहस को सम्मान देता है, बल्कि हमें भी प्रेरित करता है कि हम अपने देश से प्रेम करें और उसकी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें।इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में क्षेत्र के अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल शाहिद परिजनों में अमर शहीद निलेश सिंह के पिता राम प्रसाद सिंह ,अमर शहीद महेंद्र यादव के पिता राम शब्द यादव ,अमर शहीद शशांक यादव की पत्नी कंचन यादव ,अमर शहीद वीरेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी गीता यादव ,शहीद लेफ्टिनेंट विक्टर सिंह के चाचा अरविंद सिंह के साथ पूर्व सैनिकों को याद कर परिजनों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं यह दिवस हमारे सैनिकों की वीरता साहस का प्रतीक है जो की उन बर्फ की पहाड़ियों में देश के लिए शहीद हो गए! देश उनके इस समर्पण और बलिदान का सदा आभारी रहेगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व लोकसभा प्रभारी के के सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी कादीपुर विधायक राजेश गौतम पिछड़ा वर्ग सदस्य घनश्याम चौहान कादीपुर अध्यक्ष आनंद जायसवाल मोतिगरपुर प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह जिला मंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी जिला महामंत्री राजेश सिंह तथा मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले