गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

गुरुद्वारे से चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को चाकू समेत दबोचा

सरसावा(अंजू प्रताप)। थाना क्षेत्र के ग्राम काजीबांस स्थित गुरुद्वारे से चांदी का खंड़ा और नकदी चोरी की घटना का सरसावा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को वादी करनैल सिंह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। थाना क्षेत्र के ग्राम काजीबांस स्थित गुरुद्वारे से चांदी का खंड़ा और नकदी चोरी की घटना का सरसावा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को वादी करनैल सिंह निवासी ग्राम काजीबांस ने थाना सरसावा पर तहरीर दी थी कि गुरुद्वारे से तिजोरी में रखी नकदी और एक चांदी का धार्मिक खंड़ा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे नितिन पुत्र ऋषिपाल उर्फ बागड़ी निवासी ग्राम भैरमऊ, थाना नकुड़ को ग्राम कल्याणपुर की ओर से सरसावा आते समय गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी गया चांदी का खंड़ा, 2245 रुपए नकद और एक नाजायज चाकू मिला। इंस्पेक्टर शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले