डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत - पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलडंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत - पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों ने अखबार को पढ़कर देश-दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी प्राप्त की।

खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों ने अखबार को पढ़कर देश-दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी प्राप्त की। दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पूरनपुर/पीलीभीत। जिलाधिकारी की पहल पर स्कूली बच्चों ने रीडिंग अखबार के तहत विद्यालय में अखबार पढ़कर देश और दुनिया की ताजा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों ने अखबार को पढ़कर देश-दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी प्राप्त की।

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर/पीलीभीत। जिलाधिकारी की पहल पर स्कूली बच्चों ने रीडिंग अखबार के तहत विद्यालय में अखबार पढ़कर देश और दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी प्राप्त की। अखबार पढ़कर छात्रों ने खुशी जाहिर की।
पूरनपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां में शनिवार को छात्रों ने अखबार को पढ़कर देश-दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी प्राप्त की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को वर्तमान की घटनाओं से जोड़ना और उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है। विद्यालय के इं. शिक्षक अवधेश कुमार ने इस गतिविधि को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें नियमित रूप से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। अखबार पढ़ने से बच्चों को न केवल समसामयिक घटनाओं की जानकारी मिलती है बल्कि उनकी भाषा कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमता और सामाजिक जागरूकता भी बढ़ती है। इस तरह की गतिविधियां विद्यालय में शैक्षिक माहौल को और भी समृद्ध बनाने में मदद करती हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की इस पहल से निश्चित रूप से बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर शिक्षक अवधेश कुमार, उमाशंकर, कंचन देवी कुशवाहा, सुनीता देवी, शालिनी, कपिल पाण्डेय, विजय कुमार सोनी, ज्योति पाण्डेय, रितु, निधि यादव मौजूद रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले