मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

गंगा जल लेने जा रहे कांवड़िए की मौत से हड़कंप, डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने व लापरवाही का आरोप लगाकर हाईवे किया जाम

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता नदीम मलिक।कोतवाली देहात। हरिद्वार से गंगा जल लेने जा रहे कांवड़िए के जत्थे में शामिल युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसके बाद कांवड़ियों ने डॉक्टर पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता नदीम मलिक।कोतवाली देहात। हरिद्वार से गंगा जल लेने जा रहे कांवड़िए के जत्थे में शामिल युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसके बाद कांवड़ियों ने डॉक्टर पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कांवड़ियों को समझाने की कोशिश करता रहा। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रोशनपुर प्रताप का है। जानकारी के अनुसार बरेली जिले के थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव खड़व्वा से कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगा जल लेने निकला था। जत्था जब बिजनौर जिले में रोशनपुर प्रताप के पास पहुंचा तो उसमें शामिल कांवड़िया रामपाल उर्फ बाबू (25 वर्ष) पुत्र सुखलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी उसे तत्काल एक स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही रामपाल की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई सतपाल गंगवार ने डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रामपाल को केवल हल्का बुखार और बदन दर्द था, जिसके लिए वह दवा लेने गया था। लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से उसकी जान चली गई। घटना के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर सीओ नगीना अंजनी कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास किया। कांवड़ियों ने पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले