रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कार से बाइक सवार की टक्कर लगने से मौत

जलालाबाद शामली फैसल मलिक तहसील संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स जनपंद शामली। जलालाबाद से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से कार में सवार होकर रविंद्र शर्मा निवासी प्रताप नगर, जलालाबाद किसी कार्य से नानौता जा रहे थे। ‌ पीठ मैदान निकट यू टर्न पर टर्न लेने के लिए कार के ब्रेक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

जलालाबाद शामली फैसल मलिक तहसील संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स जनपंद शामली।

जलालाबाद से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से कार में सवार होकर रविंद्र शर्मा निवासी प्रताप नगर, जलालाबाद किसी कार्य से नानौता जा रहे थे। ‌ पीठ मैदान निकट यू टर्न पर टर्न लेने के लिए कार के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही बाइक की भिड़ंत पीछे कार से हो गई। बाइक सवार युवक का बाइक से उछलने के बाद सिर हाईवे से टकरा गया। सिर लगने से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार सूचना मिलने पर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराई। परंतु पता नहीं चल सका। बाइक का नंबर ट्रेस करने पर युवक के स्वजनों को पुलिस ने सूचना दी। जिस पर युवक की पहचान आमिर पुत्र मुस्तकीम निवासी मन्ना माजरा, कैराना के रूप में हुई। बताया जाता है कि युवक बाइक से सहारनपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के स्वजन‌ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना भवन पहुंच गए थे। जहां पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मोबाइल नंबर ट्रेस द्वारा हुई है। कार को कब्जे में ले लिया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले