गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

कृपा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच व दिव्यांग जागरूकता शिविर, 45 की आंखों की जांच, 3 ऑपरेशन हेतु चयनित

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारानकृपा फाउंडेशन गाजियाबाद की ओर से डॉ श्रॉफ चैरिटेबल आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच व दिव्यांग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने 45 लोगों की आँखों की जाँच कर तीन को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। शुक्रवार को

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता

रामपुर मनिहारान
कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद की ओर से डॉ श्रॉफ चैरिटेबल आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच व दिव्यांग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने 45 लोगों की आँखों की जाँच कर तीन को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम सढ़ोली हरिया की ग्राम पंचायत परिसर में कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद द्वारा आयोजित निःशुल्क शिविर का उदघाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहिताश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कृपा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ महिपाल जो भारत सरकार के आर्थिक सेवा के महत्वपूर्ण पद से सेवा निवृत्त होकर भी समय समय पर जनहित में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज की सेवा में जुटे हैं उनका यह कदम सराहनीय है। शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने 45 लोगों की आँखों की जाँच कर आँखों की सुरक्षा के उपाय बताए। जिनमें से 3 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। उधर दिव्यांगता शिविर में प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक गुप्ता ने 50 लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हमारे रामपुर, नानौता,नागल व बलियाखेड़ी ब्लाक में चार केन्द्र स्थित हैं यदि इनमें कोई भी बच्चे दिव्यांग हैं तो उस बच्चे को उसकी आवश्यकतानुसार न्यूट्रीशियन किट मुफ्त दी जायेगी। इस दौरान शालिनी, रजनी, संजीव, प्रदीप, विकास, पवन, सुशील कुमार आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले