रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

बाल भवन में बच्चों ने शिव भक्ति और देशभक्ति का अनोखा संगम रचा

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी प्रयागराज । सावन माह के पावन अवसर पर बाल भवन के बच्चों ने भक्ति और देशभक्ति दोनों भावों को सुंदर अभिव्यक्ति दी। बच्चों ने जहां मिट्टी से शिवलिंग बनाकर शिव भक्ति को साकार किया, वहीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

प्रयागराज । सावन माह के पावन अवसर पर बाल भवन के बच्चों ने भक्ति और देशभक्ति दोनों भावों को सुंदर अभिव्यक्ति दी। बच्चों ने जहां मिट्टी से शिवलिंग बनाकर शिव भक्ति को साकार किया, वहीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

बाल भवन की छात्रा कलश ने क्ले मॉडलिंग के माध्यम से भारत के भव्य नक्शे का निर्माण किया, जो उनकी सृजनशीलता और देश प्रेम का प्रतीक रहा। वहीं छात्रा स्वस्तिका जायसवाल ने अपने हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाकर शिव आराधना में अपनी आस्था दर्शाई।

इस अवसर पर कला शिक्षक अजय कुमार गुप्ता ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि “कला के माध्यम से न केवल रचनात्मकता विकसित होती है, बल्कि बच्चों में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की समझ भी गहराती है।”

यह आयोजन न केवल बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने वाला रहा, बल्कि उनमें सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों को भी गहराई से संजोने का एक प्रेरणादायी माध्यम बना।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले