तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

सरसावा में अद्भुत समन्वय से सकुशल संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, जनता बोली शासन-प्रशासन का धन्यवाद

सरसावा(अंजू प्रताप)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 2025 क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। लाखों शिवभक्तों की आमद के बीच स्थानीय प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और तमाम विभागों ने जिस सजगता और समर्पण से कार्य किया, वह सराहनीय रहा। नगर की जनता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 2025 क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। लाखों शिवभक्तों की आमद के बीच स्थानीय प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और तमाम विभागों ने जिस सजगता और समर्पण से कार्य किया, वह सराहनीय रहा। नगर की जनता ने भी इस बार खुले मन से अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर पालिका प्रशासन ने यात्रा से पहले ही सफाई, सड़कों की मरम्मत और नालियों की सफाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार की निगरानी में जल व चूने का छिड़काव, कूड़ा निस्तारण और मार्गों की बाधा रहित सफाई सुनिश्चित की गई। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय रहा, और अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण किया गया।

यातायात व्यवस्था भी इस बार सुगम रही। नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन, भारी वाहनों की रोकथाम, बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्गों ने यात्रा मार्ग को सुचारु बनाए रखा। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी, और अस्थायी कंट्रोल रूम की मदद से हर स्थिति पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित किया गया। सेवा शिविरों, प्राथमिक उपचार, जलपान व विश्राम व्यवस्था में समाजसेवी संस्थाओं का भी योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें और एंबुलेंस हर समय मुस्तैद रही। रात्रिकालीन शिविरों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। जिला प्रशासन की भूमिका भी प्रभावी रही। बाहर से तैनात मजिस्ट्रेटों ने व्यवस्थाओं को मजबूती दी। एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार ने व्यवस्थाओं को बैक से संभालते हुए कई बिंदुओं पर स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया।

वहीं जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपद भ्रमण कर दिशा-निर्देश जारी किए और जहां आवश्यक समझा, वहां त्वरित सुधार भी कराए। नगर क्षेत्र में लगभग दो किलोमीटर तक बेहतर लाइटिंग व्यवस्था की गई। जिससे रात्रिकालीन यात्रियों को विशेष सुविधा मिली। हाईमास्ट व अस्थायी लाइटों के कारण मार्ग कहीं भी अंधकारमय नहीं रहा। जिला प्रशासन ने पूरे रूट को प्रकाश से सुसज्जित कर दिया था। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन पर स्थानीय समाजसेवी रमेश सुखीजा, चंद्रपाल राठी, अशोक धीमान, श्यामलाल धीमान, दिनेश गुप्ता, देशबंधु शर्मा, नरेश चंद जैन, राकेश शर्मा, अनिल सैनी व सचिन सैनी सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से प्रशासन को धन्यवाद दिया। जनता ने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई चूक होती तो लोग आवाज ओर सवाल दोनों उठाते। लेकिन जब इस बार सब कुछ व्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहा, तो अधिकारियों का धन्यवाद देना हमारा कर्तव्य है। कहा जब दोष दे सकते हैं, तो धन्यवाद देना हमारी जिम्मेदारी है। यही भावना इस बार नगरवासियों के चेहरे पर साफ दिखाई दी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले