तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

शिव कथा का 16वां दिन: यज्ञ के साथ हुआ समापन भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

सरसावा(अंजू प्रताप)। शुगर मिल परिसर में गत 16 दिनों से चल रही शिव कथा का समापन बुधवार को विधिवत यज्ञ के साथ किया गया। धार्मिक वातावरण से परिपूर्ण इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। शुगर मिल परिसर में गत 16 दिनों से चल रही शिव कथा का समापन बुधवार को विधिवत यज्ञ के साथ किया गया। धार्मिक वातावरण से परिपूर्ण इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान कथा वाचक आचार्य कुलदीप ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी बातों को केवल सुनना ही काफी नहीं है, उनका जीवन में पालन करना ही सच्चे कल्याण का मार्ग है। यज्ञ न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि यह श्रेष्ठ संगति और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। हमारे पूर्वजों ने भी यज्ञ को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना था। हमें भी इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।

समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राजवीर पंवार, डीके चौधरी, अनिल सैनी, देवेंद्र, संजय, नवीन निर्दोष, प्रधान नीतीश कुमार वर्चस कुमार बूथ अध्यक्ष राजेंद्र पाल अमित राठी बलवेंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने यज्ञ में आहुति दी और भंडारे में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हुए। शिव कथा के आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, संस्कार और सेवा की भावना को जागृत करना था। 16 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय जनता की भागीदारी सराहनीय रही।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले