गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

यूपी टी-20 सीजन के मैनेजर अर्जुन चौहान की नियुक्ति हुई है।

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आगामी यूपी टी-20 सीजन में काशी रूद्र टीम के नए मैनेजर के रूप में सहारनपुर निवासी अर्जुन चौहान की नियुक्ति हुई है। यह जिम्मेदारी सहारनपुर के लिए गर्व का विषय है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आगामी यूपी टी-20 सीजन में काशी रूद्र टीम के नए मैनेजर के रूप में सहारनपुर निवासी अर्जुन चौहान की नियुक्ति हुई है। यह जिम्मेदारी सहारनपुर के लिए गर्व का विषय है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि अर्जुन चौहान की नियुक्ति से न केवल सहारनपुर, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को गौरव की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि अर्जुन चौहान इससे पूर्व गोरखपुर और कानपुर सुपर स्टार जैसी टीमों के साथ सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। उनकी प्रबंधन क्षमता, अनुशासन और खिलाड़ियों से सामंजस्य की कला को देखते हुए काशी रूद्र टीम ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद अर्जुन चौहान ने कहा, “मैं जो भी आज हूं, उसका पूरा श्रेय मौ. अकरम सर और एसडीसीए को देता हूं। उन्होंने मुझ पर हमेशा विश्वास जताया, हर मोड़ पर मार्गदर्शन दिया और प्रेरणा दी। उनके सहयोग के बिना यह सफर संभव नहीं था।एसडीसीए से वर्षों पुराना जुड़ाव अर्जुन को क्रिकेट प्रशासन और प्रबंधन की गहराई समझने का मौका देता रहा है। वहीं मौ. अकरम जैसे वरिष्ठ और दूरदर्शी मार्गदर्शक की भूमिका ने उनके फैसलों को हमेशा दिशा दी।अर्जुन चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता, लतीफ़ उर रहमान, परविंदर सिंह, गोपाल कृष्ण कालरा, राजकुमार राजू, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, महेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, आमिर कुरैशी, राकेश शर्मा, भावना तोमर, विनय कुमार, सचिन सैनी, तनवीर खान, विक्रांत चौधरी, रविश राठी, आयुष चौधरी, शोएब, अंजर अली, अर्जुन कुमार, आदिल खान, राज शेखर, प्रीति, राव मुजीब, अक्षय चौहान, मृदुल गर्ग, ललित पंवार और प्रिंस पटेल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले