ओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल - ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तारओमवीर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल - ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

विशेष प्रवर्तन चेकिंग के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब आबकारी विभाग की टीम ने ,किया बरामद

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट डॉक्टर नसीब अहमद सुल्तानपुर जनपद में आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी- महोदय, सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण मे डॉ संजय

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट डॉक्टर नसीब अहमद

सुल्तानपुर जनपद में आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी- महोदय, सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण मे डॉ संजय कुमार उपाध्याय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन जयसिंगपुर तथा गोसाईगंज थाना के उपनिरीक्षक भरत सिंह की संयुक्त टीम द्वारा गोसाईगंज थाना अंतर्गत संदिग्ध ग्राम फतेहपुर संगत छपराहवा ,बरुई निषाद बस्ती मे दबिश देकर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई एवं 03 अभियोग उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। मौके पर बरामद लगभग 600 किलोग्राम लहान को टीम द्वारा नष्ट किया गया। क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ईट भट्ठों, कबाड़ की दुकान की चेकिंग की गई। ईंट भट्टों के मालिकों को इस बात के कड़े निर्देश दिए गये कि उनके यहां किसी भी प्रकार की अवैध शराब नहीं बननी चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा लोगों से अपील की गयी कि वह किसी भी प्रकार से अवैध शराब का सेवन न करें यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है । टीम द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव माधवपुर छतौना गोसाईगंज सहित आबकारी दुकानों की भी चेकिंग की गई वही किसी भी दुकान पर कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई विक्रेताओं को पोस मशीन से ही बिक्री करने के निर्देश टीम द्वारा दिए गए ।आबकारी ‌ टीम में प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह, आबकारी सिपाही अनुराग वर्मा ,पुलिस टीम हेड कांस्टेबल सत्यानंद पासवान ,कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह व वाहन चालक कलीम इत्यादि लोग शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले