एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

चाँदा बाजार की जर्जर पुलिया बनी मुसीबत, बारिश में घरों-दुकानों में घुस रहा गंदा पानी

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट-मनोज कुमार सुल्तानपुर-चाँदा नेशनल हाईवे 731 पर स्थित जौनपुर रोड चाँदा बाजार की पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बरसात के मौसम में यह पुलिया अब क्षेत्रीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। तेज बारिश के साथ ही पुलिया का

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट-मनोज कुमार

सुल्तानपुर-चाँदा नेशनल हाईवे 731 पर स्थित जौनपुर रोड चाँदा बाजार की पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बरसात के मौसम में यह पुलिया अब क्षेत्रीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। तेज बारिश के साथ ही पुलिया का पानी ओवरफ्लो होकर घरों और दुकानों में घुसने लगा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय निवासी और व्यापारी एहसान अली ने बताया कि उनकी दुकान में थोड़ी सी बारिश होते ही पानी भर जाता है, जिससे दुकान का सारा सामान खराब हो जाता है। पुलिया के ठीक सामने स्थित हनुमान मंदिर में भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों ने बताया कि नाली की सफाई को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और सफाई कर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नालियों की गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियाँ फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत और नाली की सफाई की मांग की है ताकि बरसात में राहत मिल सके और लोगों की जान-माल की हिफाजत हो सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले