धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा कस्बा

वरदान, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान |महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। तड़के सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों की ओर उमड़ पड़े। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोषों से पूरा कस्बा शिवमय हो

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 23, 2025

वरदान, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता

रामपुर मनिहारान |
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। तड़के सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों की ओर उमड़ पड़े। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोषों से पूरा कस्बा शिवमय हो गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समितियों द्वारा जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। सुबह करीब 4 बजे से ही शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो सुबह 10 बजे तक लगातार बनी रहीं। पूजा-पाठ, रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चारण के बीच मंदिरों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। वहीं दूसरी ओर, कांवड़ यात्रा से लौट रहे शिवभक्त भी कस्बे में पहुंचे। मोहल्ला कायस्थान के निवासी जब हरिद्वार से 131 लीटर गंगाजल लेकर लौटे, तो कस्बावासियों ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, दही, शहद और जल से भगवान शिव का पूजन कर मनोकामनाएं मांगीं। मंदिरों की परिक्रमा करते हुए भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल सरस बना रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले