जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

गंगापुर में घाघरा नदी की कटान से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा आजमगढ़ आजमगढ़ | जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के आराजी मलहपुरवा के गंगापुर में घाघरा नदी बीते लगभग 15 दिनों से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान कर रही है । जिससे आस पास क्षेत्र के निवासी ग्रामीण सहमें हुए हैं ।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा आजमगढ़

आजमगढ़ | जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के आराजी मलहपुरवा के गंगापुर में घाघरा नदी बीते लगभग 15 दिनों से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान कर रही है । जिससे आस पास क्षेत्र के निवासी ग्रामीण सहमें हुए हैं । उसी कड़ी में मंगलवार शाम को घाघरा नदी की कटान से परेशान होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष घाघरा नदी के कटान का दंश हम लोग झेलते हैं । शासन प्रशासन द्वारा कटान को रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती है । ग्रामीणों ने मांग किया है कि यहां के निवासी लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर जमीन मुहैया कराया जाए । जिससे उनकी समस्याएं दूर हो सके । ग्रामीणों का कहना है कि गोपालपुर विधानसभा के सपा विधायक नफीस अहमद यहां से दो बार विधायक चुने गए वर्तमान में भी वह विधायक है । यहां कटान स्थल का बीते दिनों उनके द्वारा निरीक्षण भी किया गया । परंतु दो बार विधायक होने के बाद भी हम लोगों के लिए इनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया । केवल आश्वासन देते रहे अगर इन्होंने प्रयास किया होता तो हम लोगों को सुरक्षित स्थान पर जमीन मुहैया कराई जाती जिससे यहां के निवासी लोग अपना आशियाना सुरक्षित स्थान पर बनवा लिए होते । ग्रामीणों में स्थानीय विधायक के कार्यों पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर किया ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले