जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

के बी एस यूनिक स्कूल मे मना राष्ट्रध्वज तिरंगा का अंगीकरण दिवस

दैनिक अयोध्या टाइम्सब्यूरो चीफ जयराम यादव गोरखपुर! राष्ट्र ध्वज तिरंगा के अंगीकरण दिवस को 22 जुलाई दिन मंगलवार को केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल के होनहार बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ ही तिरंगे को सलामी देते हुए भारत माता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स
ब्यूरो चीफ जयराम यादव

गोरखपुर! राष्ट्र ध्वज तिरंगा के अंगीकरण दिवस को 22 जुलाई दिन मंगलवार को केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल के होनहार बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ ही तिरंगे को सलामी देते हुए भारत माता की जय आदि का जयघोष कर तिरंगे के सम्मान मे सर झुकाये। भगवानपुर फर्टिलाइज़र कॉलोनी स्थित स्कूल के प्रबंधक समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने बच्चों को देश के राष्ट्र ध्वज तिरंगा के बारे मे बताते हुए कहा की तिरंगा हमारे देश की आन मान शान है,जिसपर हम सभी भारतवासियों को गर्व है। तिरंगे मे आशा अभिलाषा,संकल्प व बलिदान सब कुछ निहित है। इसी तिरंगे से प्रेरणा और शक्ति पाकर आजादी की हर लड़ाई हमारे वीर जवानों ने लड़ी है। तिरंगे का अपमान करना देश का अपमान करने के समान है।
22 जुलाई 1947 को ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था। तिरंगा अंगीकरण दिवस मना रहे स्कूली बच्चों को प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने राष्ट्र ध्वज की विशेषता बताते हुए कहा की हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति का प्रतीक है और हमें त्याग समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रध्वज के प्रत्येक रंग का विशेष महत्त्व है जिसमे केसरिया शक्ति और साहस का प्रतिनिधित्व करता है तो सफेद रंग धर्म चक्र के साथ शांति और सच्चाई को दर्शाता है और हरा रंग उर्वरता,विकास और शुभता को दर्शाता है। पहला सार्वजनिक ध्वजारोहण 15 अगस्त 1947 की दोपहर को इंडिया गेट नई दिल्ली के पास प्रिंसेस पार्क में हुआ था। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा फहराने का सम्मान प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले