गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

आर आई और टीसी से वार्ड छीनकर मुख्यालय से किया अटैच

नगरायुक्त ने भ्रष्टाचार सम्बंधी शिकायतों पर की कार्रवाई दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने हाउस टैक्स के राजस्व निरीक्षक जयविन्द्र सिंह और टीसी प्रवेश चौधरी से उन्हें आवंटित कार्य व वार्ड लेकर मुख्यालय से अटैच कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

नगरायुक्त ने भ्रष्टाचार सम्बंधी शिकायतों पर की कार्रवाई

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने हाउस टैक्स के राजस्व निरीक्षक जयविन्द्र सिंह और टीसी प्रवेश चौधरी से उन्हें आवंटित कार्य व वार्ड लेकर मुख्यालय से अटैच कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व निरीक्षक जयविंद्र सिंह व टीसी प्रवेश चौधरी के सम्बंध में निगम को अनेक लोगों से भ्रष्टाचार सम्बंधी शिकायतें मिली थी। विशेषकर जीआईएस सर्वे बिलो को लेकर राजस्व निरीक्षक व टीसी पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए थे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार सम्बंधी आरोप होने के कारण नगरायुक्त ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
नगरायुक्त के आदेशानुसार जांच परिणाम आने व अग्रिम कार्रवाई तक उक्त राजस्व निरीक्षक व टीसी को सम्पत्ति कर सम्बंधी कार्यो से पृथक कर मुख्य कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है तथा उन्हें आवंटित वार्ड/कार्य अन्य राजस्व निरीक्षक व टीसी को आवंटित करने का निर्देश भी दिया गया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले