दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर
ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा
सुलतानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह व आयोग के प्रतिनिधि/कोआर्डिनेटर की उपस्थिति में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आरओ/एआरओ (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापकों को आगामी आरओ/एआरओ परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु लोक सेवा आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत कराया गया। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कुल 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 34 स्टेटिक मजिस्टेªट लगाये गये हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवक्ता, केशकुमारी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज द्वारा पीपीटी के माध्यम से आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा सभी को आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को विस्तृत रूप से अध्ययन करने के निर्देश दिये गये बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने तथा समय से केन्द्रों का भ्रमण कर सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लेने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केन्द्र पर समस्त आधारभूत सुविधाओं यथा-विद्युत, शौंचालय, पंखा, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, सी.सी.टी.वी. कैमरे की व्यवस्था आदि का पूर्व में ही निरीक्षण करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती किये जाने के निर्देश दिये गये।







