गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला कोर कमेटी का किया गया गठन

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला कोर कमेटी की आवश्यक बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बेहट रोड स्थित सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य व प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 21, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला कोर कमेटी की आवश्यक बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बेहट रोड स्थित सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया।

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य व प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने अनुराग जिंदल व आशीष गर्ग को जिला महामन्त्री प्रशांत गोयल को कोषाध्यक्ष राजीव गर्ग व आयुष गर्ग को संयोजक निकुंज बंसल व सिद्धार्थ अग्रवाल उपाध्यक्ष किशन गोयल को मंत्री व आकांक्षा अग्रवाल को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाये देते हुए प्रान्तीय कार्यसमिति उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल व प्रान्तीय कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व वैश्य अग्रवाल समाज महासभा के संयुक्त तत्वाधान मे आगामी दिसम्बर माह में गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी वैश्य अग्रवाल युवक- युवती परिचय सम्मेलन 2025 का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष आयोजित हुए युवक – युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से 220 से अधिक रिश्ते हुए है जो कि रिकार्ड सफलता है। इसी आंकडे के चलते इस सेवा कार्य को पुनः आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय सदस्य व जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य ने बताया की जल्द ही संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की कर्मभूमि व राजधानी अग्रोहा धाम की यात्रा की जाएगी तथा अन्य सामाजिक व सेवा कार्यों की भी रूपरेखा कोर कमेटी द्वारा बनायी गयी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले