दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर
संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव
सुल्तानपुर जयसिंहपुर तहसील परिसर सभागार में उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान तहसील दिवस जिसमें 110 शिकायती पत्र प्राप्त हुआ मौके पर 2 शिकायती पत्रों का निस्तारण हुआ शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए टीमे गठित की गई उपजिला अधिकारी प्रभात सिंह ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा जन समस्याओं का निस्तारण समय रहते न कराया गया तो संबंधित कर्मचारियों के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी जयसिंहपुर तहसील नायब रूबी यादव ने कहा कि सर्किल कानूनगो और लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में बने रहे, जिससे क्षेत्रीय जन समस्याओ को सुन कर स्थानीय जनता से संबंधित शिकायतो का निस्तारण हो सके इस मौके पर जयसिंहपुर खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी जयसिंहपुर बलॉक ए डी ओ राम जी लाल राज किशोर सिंह आवार अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण बलॉक जयसिंहपुर जयसिंहपुर पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह जयसिंहपुर सर्किल कानूनगो नागेश्वर श्रीवास्तव घनश्याम वर्मा कानूनगो सुरेंद्र प्रताप सिंह कानूनगो सहित शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग पी डब्ल्यू विभाग विद्युत विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे |







