दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कसी कमर, पैरवी में तेजी लाने के निर्देश - ​शादी समारोहों में 'हर्ष फायरिंग' और देर रात डीजे बजाने पर होगी जेल - एसपी ने सुनी फरियादियों की पीड़ा, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: ओबरा हत्याकांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ का मिस्त्री गिरफ्तार - मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुरदोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कसी कमर, पैरवी में तेजी लाने के निर्देश - ​शादी समारोहों में 'हर्ष फायरिंग' और देर रात डीजे बजाने पर होगी जेल - एसपी ने सुनी फरियादियों की पीड़ा, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: ओबरा हत्याकांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ का मिस्त्री गिरफ्तार - मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

उप जिलाधिकारी लंभुआ से नाराज किसान

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट अशोक कुमार वर्मा लम्भुआ मे किसान यूनिटी हिन्द गुट के पदाधिकारियो ने लम्बित जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जॉइन्ट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंघला को देने के लिए लम्भुआ नई तहसील परिसर पहुंचे वहाँ पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट अशोक कुमार वर्मा

लम्भुआ मे किसान यूनिटी हिन्द गुट के पदाधिकारियो ने लम्बित जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जॉइन्ट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंघला को देने के लिए लम्भुआ नई तहसील परिसर पहुंचे वहाँ पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया जिस पर किसान यूनिटी के पदाधिकारी समेत समस्त किसान शांति प्रिय ढंग से बिना बिजली पंखे के इतनी भीषण गर्मी वहीं धरने पर बैठ गए करीब एक घंटे तक धरना चलने के बाद उच्चाधिकारियो को इनकी करतूत से इंगित कराया बाद मे ऊपर से जब इन्हे जवाब देना भारी पड़ने लगा तो वापस आकर किसानो से उनकी समस्याओ को सुनते हुए ज्ञापन लिया वही गामिनी सिंघला ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी लम्भुआ का कार्य भार सम्भाली है तभी से ये चर्चा मे बनी रही है कभी मुकदमो को लेकर वकीलों द्वारा तो कभी किसानो द्वारा तो कभी किसान संगठन द्वारा विवादो मे रही है किसान नेता ने कहा यहाँ हिटलर का नियम लागु हो गया है इनसे यदि कोई शिकायत करने आता है तो पहले ये उसके साथ हिटलर की तरह पेश आती है पूर्व मे भी ये किसानो से ज्ञापन ना लेने के लिए और उनकी समस्याओ को ना सुनने को लेकर अपने तेवर मे रही है हाँ वो बाद की बात है की बाद मे किसानो के सामने इन्हे झुकना पड़ा है, आज भी जब किसान यूनिटी के पदाधिकारियों ने अपने किसान साथियो के साथ इन्ही से सम्बंधित शिकायत मंडलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन देने नई तहसील पहुंचे तो इन्होने कहा की ज्ञापन दे के जाइये आप लोग जब किसान पदाधिकारीयों ने कहा ज्ञापन इस तरह से नहीं दिया जाता हम मिडिया और आप के सामने ज्ञापन पढ़कर तब आपको ज्ञापन देंगे तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपने तेवर दिखाते हुए किसानो का अपमान करते हुए यह कह कर गाड़ी पर चलती बनी की मेरे पास इतना समय नहीं है लेकर जाओ अपना ज्ञापन यहाँ से किसानो को अपना अपमान बर्दास्त नहीं हुआ और वो वही मौके पर शांति पूर्ण तरीके से धरने पर बैठ गए और उच्चाधिकारीयों से किसानो का बार बार अपमान करने वाली उपजिलाधिकारी पर कार्यवाही की मांग करने अधिकारियो की शिकायत के बाद दोबारा से वापस आकर उन्ही किसानो के सामने एक बार फिर से झुकते हुए ज्ञापन ली किसानो ने ज्ञापन मिडिया के सामने पढ़कर सुनाया और मंडला आयुक्त को संबोधित ज्ञापन दिया, संगठन द्वारा ज्ञापन में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कहा गया है कि 23.7.2025 को बड़ी संख्या में किसान समस्याओं के निस्तारण न होने पर और संगठन के पदाधिकारी को टारगेट कर दमनात्मक कार्यवाही के विरुद्ध पांच पदाधिकारी अन्न जल का त्याग करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर नई तहसील परिसर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के समक्ष लोकतांत्रिक ढंग से बैठेंगे और जब तक जन समस्याओं का निस्तारण एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरुद्ध उक्त अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक शांति प्रिय ढंग से आमरण अनशन जारी रहेगा। युवा जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर राजपति तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया मौके पर मौजूद रहे प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह,युवा प्रदेश महासचिव संतोष मिश्रा, जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा,जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा,हृदय नारायण पाण्डेय,इन्दु खान,बिजेंदर धर्मराज,देवता दिन यादव, राम अवध वर्मा,महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, भारत, धर्मेंद्र, विपिन सिंह शालू, दुर्गावती, गीता,नंदिनी,आशिया आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले