धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

डीएम ने तहसील देवबन्द में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

प्रकरणों को गम्भीरता से सुनते हुए समयसीमा के अन्दर करें निस्तारित दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर, । जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा तहसील देवबन्द में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुनते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त कर शत-प्रतिशत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

प्रकरणों को गम्भीरता से सुनते हुए समयसीमा के अन्दर करें निस्तारित

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर, । जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा तहसील देवबन्द में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुनते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त कर शत-प्रतिशत संतुष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि न केवल समस्या का निस्तारण महत्वपूर्ण है बल्कि शिकायतकर्ता का समस्याओं के निस्तारण में पूर्ण रूप से संतुष्ट होना भी जरूरी है।
मनीष बंसल के सामने विभिन्न विभागों की समस्याएं आई। कुछ समस्याओं पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सभी अधिकारी समस्याओं का निस्तारण करें। निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी। समस्याओं के उलझाव की स्थिति में टीम बनाकर कार्य को पूर्ण रूप से किया जाए।
जिलाधिकारी ने कांवड यात्रा के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवभक्तों को कोई समस्या न आए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके तहत लगाई गयी अधिकारियों की ड्यूटी कार्यक्षेत्र में करते हुए उत्तरदायित्वों का निर्वहन सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशीष तिवारी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में कहा कि यथार्थ विजन अपनाते हुए शासन की मंशा के अनुसार समस्याओं का गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 16, खण्ड विकास अधिकारी की 02, नगर पालिका परिषद की 01, एसएचओ देवबन्द की 01, एसओसी चकबन्दी की 01, एलडीएम की 01, पूर्ति निरीक्षक की 01, सीडीपीओ नागल की 01, अधिक्षण अभियन्ता विद्युत की 01 कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 को मौके पर ही त्वरित रूप से निस्तारित कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी देवबन्द युवराज सिंह, डीसीएनआरएलएम इन्द्रपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले