गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

महापौर व नगरायुक्त ने की हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

पार्षदों ने भी पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का किया स्वागतसहारनपुर। नगर निगम की ओर से महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरी ने आज दोपहर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कांवड़ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बाद में पार्षद मयंक गर्ग, पार्षद नीरज शर्मा, दिग्विजय

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

पार्षदों ने भी पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का किया स्वागत
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरी ने आज दोपहर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कांवड़ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बाद में पार्षद मयंक गर्ग, पार्षद नीरज शर्मा, दिग्विजय चौहान व ज्योति अग्रवाल ने भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।
महापौर डॉ. अजय कुमार आज दोपहर पार्षद मयंक गर्ग, नीरज शर्मा, दिग्विजय चौहान व पार्षद ज्योति अग्रवाल के साथ देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल के निकट एक निजी हेलीपैड पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों व अनेक शिविर संचालकों ने महापौर व पार्षदों तथा नगरायुक्त शिपू गिरि का बुके भंेट कर स्वागत किया। उक्त हेलीपैड से एक निजी हेलीकॉप्टर से महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त ने उड़ान भर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को जा रहे कांवड़ श्रद्धालुओं पर देहरादून रोड से अम्बाला रोड तक पूरे कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान यूएसए के एक वरिष्ठ पत्रकार अक्षित भी उनके साथ रहे।
बाद में पार्षद मयंक गर्ग, पार्षद नीरज शर्मा, दिग्विजय चौहान व ज्योति अग्रवाल ने भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड यात्रा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का महापर्व है। पूरे प्रदेश में वर्ष 2017 से जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुशासन आया है उनके नेतृत्व में इस महापर्व को बडे़ उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। हम प्रदेश में संस्कृति और राष्ट्रवाद को स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले