गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

सरसावा पुलिस ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया कावड़ियों का उत्साह

सरसावा(अंजू प्रताप)। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों का शनिवार को क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने अपने पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर अंबाला रोड पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर गुजर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों का शनिवार को क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने अपने पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर अंबाला रोड पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर गुजर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।

इस दौरान पुलिसकर्मी कतारबद्ध खड़े थे और जैसे ही कांवड़िए पहुंचे, पुलिस द्वारा उन पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। यह दृश्य देखकर शिवभक्तों के चेहरे खिल उठे। पुलिस की ओर से इस सम्मान से भावुक हुए कई कांवड़ियों ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ आभार व्यक्त किया।

थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा शिवभक्ति, संयम और आस्था का अनुपम संगम है। इन श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरसावा थाना क्षेत्र में कई कांवड़ शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

जहां एक ओर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर सेवा और समर्पण की भावना के साथ काम कर रही है। कांवड़ियों को रास्ता दिखाना, उन्हें मार्गदर्शन देना, और जरूरतमंदों को प्राथमिक उपचार तक मुहैया कराना पुलिस के इन कदमों की चारों ओर सराहना हो रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले