भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

बहुजन समाज पार्टी ने बनाई रणनीति एक बूथ पांच यूथ

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने एक निजी होटल में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में पंचायत चुनाव एवं विधानसभा के चुनाव होने हैं बछरावां विधानसभा में बहुजन समाज के लोगों की काफी अच्छी खासी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 17, 2025

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने एक निजी होटल में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में पंचायत चुनाव एवं विधानसभा के चुनाव होने हैं बछरावां विधानसभा में बहुजन समाज के लोगों की काफी अच्छी खासी आबादी है ।वही बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक भारती ने बताया कि गांव चलो अभियान के तहत बहन जी के आदेश के अनुसार एक बूथ पांच यूथ सदस्यता अभियान की विस्तृत चर्चा की गई। वही बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा बछरावां अध्यक्ष रामबरन पासी ने बताया कि सेक्टर गठन 77 बूथ कमेटी का गठन करते हुए सदस्यता अभियान लोगों को जोड़ना है और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों की चर्चा लोगों के बीच करना है जिससे कि लोग प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े। बहुजन समाज पार्टी के संतोष भारती जिला संयोजक भाईचारा कमेटी के संयोजक ने बताया कि आगामी समय में 2027 के चुनाव होने हैं जनता भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से पूरी तरह से ऊब चुकी है और एक बार फिर वह बहन जी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है ।क्योंकि बहन जी ने अपनी सरकार में दिखा दिया कि कानून व्यवस्था किस चीज को कहते हैं इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारिका सिंह विधानसभा प्रभारी संजय सहित बहुजन समाज पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले