- श्री कैलाश धाम शिव कावड़ सेवा शिविर और श्री शिव ॐ सेवा समिति कांवड़ सेवा शिविर ( रजिस्टर्ड ) में पहुँचीं सांसद इकरा हसन,
- शिवभक्तों को परोसा भोजन
दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर, कैराना की सांसद इकरा हसन ने सहारनपुर के शिव सेवा कांवड़ शिविर श्री कैलाश धाम शिव कावड़ सेवा शिविर और श्री शिव ॐ सेवा समिति कांवड़ सेवा शिविर ( रजिस्टर्ड ) में पहुंचकर भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को जीवंत कर दिया, जिसमें धर्म, सेवा और इंसानियत एक साथ चलते हैं। उन्होंने श्रद्धालु कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और शिवभक्तों के बीच बैठकर उन्हें प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। सांसद के इस भावुक व सेवाभावी कदम ने पूरे शिविरो में भावनात्मक माहौल पैदा कर दिया। इस दौरान शिविरो के संयोजक संजय करणवाल , समाजसेवी रमी धवन , ललित पोपली और दीपा जुनेजा ने सांसद का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें शॉल व माता की चुन्नी भेंटकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सांसद इकरा हसन ने कहा मैंने यहां धर्म नहीं, मानवता देखी है। यही भारत की असली ताकत है
यह दृश्य बताता है कि भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि संस्कारों की भूमि है। उन्होंने कहा कांवड़ यात्रा में सेवा देने वाले हर कार्यकर्ता का समर्पण देखकर दिल गर्व से भर गया। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा की मिसाल है। जो बिना भेदभाव के दूसरों के लिए समर्पित है। आज की राजनीति को भी इसी भावना से सीख लेनी चाहिए। शिविर प्रमुख संजय करणवाल ने कहा हमारा प्रयास हर वर्ष यही होता है कि श्रद्धालुओं को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान मिले ललित पोपली ने कहा जब किसी जनप्रतिनिधि का ऐसा सेवा भाव सामने आता है, तो यह समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण बनता है। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु, समाजसेवी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने सांसद इकरा हसन के इस भावुक सेवा भाव को दिल से सराहा और इसे भाईचारे की मिसाल बताया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता साजिद चौधरी सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के पुत्र संजू अरोड़ा और पुत्री सिमरन अरोड़ा सांसद जी के साथ मौजूद रहे







