रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

मेरा युवा भारत के तहत विश्व कौशल दिवस का किया गया आयोजन

मऊ जनपद में विश्व कौशल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत के तहत तत्वबोध इंटर कॉलेज के प्रांगण में विश्व कौशल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकसित करने के लिए उनको प्रेरित किया गया। इसी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 15, 2025

मऊ जनपद में विश्व कौशल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत के तहत तत्वबोध इंटर कॉलेज के प्रांगण में विश्व कौशल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकसित करने के लिए उनको प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा कौशल से सशक्त होंगे तो राष्ट्र सशक्त होगा। इसी क्रम में रमेश दुबे ने युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कई तरह की योजनाओं के बारे में जैसे- सिलाई, कटाई, बुनाई, पेंटिंग, आदि से हुनरमंद होने के लिए जोर दिया। इसी क्रम में वन विभाग से आए हेमंत यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा सशक्त होकर अपने पैरों पर खड़े होंगे तो कल्पना चावला जैसे बन सकते हैं। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तिवारी ने कहा कि कौशल से सशक्त होकर ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। तथा इसी क्रम में संतोष पांडे ने युवाओं में कौशल क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में साहस साथी चन्दन प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन राम, केदार राम, रंजना, सिंपी, विभा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले