दैनिक अयोध्या टाइम्स आरिफ खान
नकुड़।नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रहे मनमाने बिजली बिलों ने जनाक्रोश को जन्म दे दिया है। मंगलवार को बिलों में भारी बढ़ोतरी से आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शन कर रही मंजूर परवीन, एहसान, अनीशा, मोबिना, दिलशाद और गुलिस्ता, नूरजहां, परवीन आदि दर्जनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके घरों का मासिक बिजली बिल लगभग 1000 के आसपास आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद से 3000 से लेकर 46000 तक पहुंच गई है। कई उपभोक्ताओं के बिल तो उनके वार्षिक उपभोग से भी कई गुना अधिक बताए गए हैं। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को जी का जंजाल बताते हुए कहा कि यह न तो पारदर्शिता लाता है और न ही उपभोक्ताओं को राहत देता है। बल्कि आमजन के लिए आर्थिक बोझ बन चुका है। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की कि इन बिलों की तुरंत जांच की जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें दर्ज कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही टीम मौके पर भेजी जाएगी और मामले की जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।







