निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्चीनिजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची

पीढ़ी बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक व्यापारियों में दिखा उत्साह

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुल्तानपुर जनपद जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पीढ़ी बाजार, तहसील जयसिंहपुर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री रवींद्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 12, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर जनपद जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पीढ़ी बाजार, तहसील जयसिंहपुर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री रवींद्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान की अध्यक्षता पीढ़ी अध्यक्ष हीरालाल मोदनवाल ने की, जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पूर्व व्यापारियों के साथ एक संवाद बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश महामंत्री श्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा, “व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनकर समाधान किया जाना चाहिए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल न केवल व्यापारियों की समस्याओं के प्रति सजग है, बल्कि उनके हितों की रक्षा हेतु सतत संघर्षशील भी है उन्होंने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान प्रथम चरण में 15 जून से 30 जुलाई तक संचालित हो रहा है। विशेष रूप से आगामी 15 जुलाई से 25 जुलाई तक सभी जिलों के पदाधिकारियों को पाँच-पाँच आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य सौंपा गया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा त्रिपाठी ने चेताया कि संगठन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी बाजारों में पुनर्गठन कर सक्रिय साथियों को दायित्व सौंपा जाए, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत हो मीडिया प्रभारी श्री जयप्रकाश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा, “आज यदि कोई संगठन वास्तव में व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, तो वह है भारतीय उद्योग व्यापार मंडल। प्रदेश महामंत्री श्री रवींद्र त्रिपाठी संघर्ष का पर्याय हैं – उनके रहते व्यापारी उत्पीड़न की कोई कल्पना नहीं की जा सकती कार्यक्रम के दौरान दर्जनों व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्री त्रिपाठी ने यह भी बताया कि कई बाजारों से खाद्य विभाग एवं जीएसटी सतर्कता टीमों की मनमानी की शिकायतें मिली हैं। इस विषय में शीघ्र ही जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का यह सदस्यता अभियान न केवल संगठन विस्तार का प्रतीक है, बल्कि व्यापारियों के लिए एक सशक्त मंच तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। बैठक में पंचम सोनी महावीर सेठ पवन यादव प्रमोद आदि सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले