धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”

आज भी मैं धनतेरस पर कोई न कोई खास चीज जरूर खरीदती हूँ, ताकि परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ा सकूँ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 4, 2026

On the occasion of Dhanteras, Simran Kaur—actress from the show ‘Hamari Radha’ on Anmol TV—explained why this festival is not limited to just shopping: “A home filled with love is the true wealth.”

उत्तर प्रदेश : धनतेरस का त्यौहार शुरू होते ही देशभर के घरों में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य के स्वागत की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। परंपरा के अनुसार, इस दिन सोना, चाँदी या कोई विशेष वस्तु खरीदकर घर लाई जाती है और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में गिरधर (अक्षय म्हात्रे) शनाया (वैदेही नायर) के करीब आता जा रहा है। वहीं, कभी गिरधर के धोखे से दिल टूटने के बाद अब राधा (सिमरन कौर) ने बदला लेने का फैसला किया है। शनाया को सबक सिखाने के लिए राधा अब उसका सामना कर रही है और गिरधर को वापस पाने की उम्मीद भी रखती है। शो में चल रहे इस ड्रामे के बीच, अभिनेत्री सिमरन कौर ने धनतेरस से जुड़ी अपने बचपन की प्यारी यादें, परिवार की परंपराएँ और इस त्यौहार को अपने लिए खास बनाने वाली बातें साझा कीं।
अपने विचार साझा करते हुए सिमरन कौर कहती हैं, “धनतेरस हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रहा है, क्योंकि यह बचपन की कई प्यारी यादें ताजा कर देता है। मुझे याद है कि हर साल मेरे माता-पिता घर के लिए सोना या कोई कीमती चीज खरीदते थे। परिवार की इस छोटी-सी परंपरा से जुड़ा उत्साह और खुशी आज भी मुझे याद है। बचपन से इन जश्नों को देखते हुए इस त्यौहार से मेरा एक खास जुड़ाव बन गया है। आज भी मैं धनतेरस पर कोई न कोई खास चीज जरूर खरीदती हूँ, ताकि परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ा सकूँ।”
अभिनेत्री आगे कहती हैं, “मेरे लिए यह त्यौहार सिर्फ सोना या दूसरी चीजें खरीदने तक सीमित नहीं है। यह अपने घर में माँ लक्ष्मी का स्वागत करने और सुख, खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का अवसर है। मेरा यह भी मानना है कि प्यार, सुरक्षा और मन की शांति से भरा घर ही असली दौलत है। इस धनतेरस पर मेरी दिल से कामना है कि हर परिवार को आर्थिक स्थिरता मिले, अपने सपने पूरे करने के साधन मिलें और मुस्कुराने के अनगिनत मौके मिलें। सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ!”

देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले