जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाहीजयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती - जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

प्रधानाचार्य ने किया माल्यार्पण, विद्यार्थियों को दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, October 31, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

माधोटांडा/पीलीभीत। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा में लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सक्सेना ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उनका जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूती के लिए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिव ओम तिवारी, कृष्णकांत गुप्ता, कपिल कुमार, प्रीति राज एवं रजनी सहित कर्मचारीगण वेदपाल,वीरपाल,सोनू तिवारी, प्रिसेन जीत,जसविंदर पाल,पलविंदर सिंह, कमलेश बाबू,अमित कुमार,अमन यादव एवं रचित कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और एकता का महत्व समझाया गया। विद्यालय परिवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले