अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution - त्योहारों पर सुरक्षा का पहरा! सीओ जयंत यादव ने की समीक्षा, थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के साथ दुदही में पुलिस की पैदल गश्त - पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष का प्रथम बार पूरनपुर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्नअभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution - त्योहारों पर सुरक्षा का पहरा! सीओ जयंत यादव ने की समीक्षा, थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के साथ दुदही में पुलिस की पैदल गश्त - पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष का प्रथम बार पूरनपुर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को एसईएम कोर्ट में पेशी के बाद छोड़ दिया गया है. उन्हें सशर्त रिहा किया गया है. अभिजीत ने पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन किए हैं. उन्हें शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया था.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, October 17, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत मिल गई है. पुलिस ने उन्हें पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन करने के बाद रिहा कर दिया. दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित थाना में SEM कोर्ट में अभिजीत दीपको पेश किया गया था. दीपके को शुक्रवार को पुलिस ने लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में ले लिया था.

एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपके जमानत के बाद एनसीपी शरद पवार के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास पर पहुंचे हैं. अभिजीत ने किसी तरह की बात फिलहाल मीडिया से नहीं की. वो कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आए, साथ ही गुड लक का साइन बनाते दिखे. 

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा? 

अभिजीत को जमानत देने के बाद दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी ANI को जानकारी देते हुए कहा है कि एक शांति बनाए रखने का मुचलका पर साइन करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया.

इधर, सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दीपके की सुनवाई में देरी को लेकर भी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने बताया था कि यह दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन अब 3.38 बज चुके हैं. सुनवाई का अता-पता नहीं है.

मीडिया के सवालों से बचते दिखे अजिंक्य शिंदे

इसके अलावा जब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जमानत के लिए सशर्त पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन करने को लेकर पूछा तो ग्रुप के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि वह आपको खुद बता देंगे. वह पिछले दरवाजे से आ रहे हैं.

अभिजीत लोगों के सामने सच रखता है: मेहर पसरीचा 

वहीं, सीजेपी को हिरासत में लेने के बाद ग्रुप की प्रवक्ता मेहर पसरीचा ने कहा था कि इससे पता चलता है कि सरकार कितनी डरी हुई है. ह अभिजीत, सीजेपी और असहमति की आवाजों से कितनी घबराती है. उन्हें डर है कि अगर अपनी पदयात्रा के दौरान अभिजीत लोगों तक पहुंचते हैं तो लोग उनकी बात सुनने के लिए उत्सुक होंगे. सरकार सच से डरती है. अभिजीत लोगों के सामने सच रखते हैं. 

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले