जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न - कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय का आज होगा उद्घाटन - तिरंगा कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, पुलिस से बोले- 'सर, अभी तो मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा!' - राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, बोले- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं' - पीडीए जनचौपालों का सत्येंद्र मौर्य के नेतृत्व में बढ़ता कारवां, 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तारजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न - कलीनगर में उप-निबंधन कार्यालय का आज होगा उद्घाटन - तिरंगा कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, पुलिस से बोले- 'सर, अभी तो मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा!' - राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, बोले- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं' - पीडीए जनचौपालों का सत्येंद्र मौर्य के नेतृत्व में बढ़ता कारवां, 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 16, 2026

पीलीभीत /जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाये जाने के सम्बन्ध में गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अबतक 844035 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। 70 वर्ष से अधिक आयु के 47958 व्यक्ति चिन्हित कर अबतक कुल 25711 वरिष्ठ नागरिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। निर्माण श्रमिकों के लक्ष्य के सापेक्ष अवगत कुल 124949 कार्ड स्वीकृत किए जा चुके है, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण श्रमिकों के गोल्डन कार्ड की प्रगति 74 प्रतिशत पूर्ण की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को अवशेष कार्ड शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जीरो पाॅवर्टी के अन्तर्गत 99.5 प्रतिशत कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विकासखण्ड वार आयुष्मान कार्ड की प्रगति जानी।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों व विशेषकर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं श्रमिकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले